बजट में दिल्ली वालों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार: केजरीवाल

arvind kejriwal CM

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव २०२० के बीच देश का आम बजट का मुद्दा तेज रहा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट के बहाने केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बजट से पता चलेगा कि भाजपा को दिल्ली की कितनी परवाह है। बजट पेश किए जाने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें निराशा हुई है, दिल्ली के साथ सौतेला बर्ताव हुआ है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हैं और 11 फरवरी को मतगणना होना है। चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली के लिए कुछ खास योजनाओं का एलान होता है तो इसे भाजपा अपने पक्ष में भुनाएगी, ऐसा नहीं होता तो आप इसे भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल करेगी।

About The Author