मैं शाहीनबाग वालों की मदद करता हूं, वे रोज फोन करते हैं: मुकेश शर्मा

mukesh sharma

नई दिल्ली। दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने शनिवार को शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां लोग अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं। मैं जब किसी की मदद करता हूं तो मर्दानगी के साथ करता हूं। मैंने तो शाहीनबाग वालों की भी मदद कर रखी है।

शाहीनबाग वाले मुझे रोज कॉल करते हैं। मुकेश शर्मा विकासपुरी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह से है। मुकेश शर्मा कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और डिजिटल संचार अध्यक्ष हैं।

मुकेश 4 बार विधायक और पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। पिछली बार कांग्रेस ने विकासपुरी सीट से नंद किशोर को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें महज 19,540 वोट ही मिल पाए थे। वर्तमान में यहां से आप के महेंद्र यादव विधायक हैं।

About The Author