केंद्र-राज्य स्तर पर भाजपा में बदलाव संभव

bjp

नई दिल्ली। भाजपा में केंद्रीय स्तर पर फेरबदल के साथ कुछ राज्यों के संगठन में भी भी बदलाव की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में नए अध्यक्ष का बनना तय है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान के अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं।

केंद्रीय पदाधिकारियों में भी लगभग एक दर्जन नई नियुक्तियां की जानी हैं। ६ से १४ अप्रैल के बीच पार्टी के देश्व्यापी संपर्क अभियान के पूरा होने और भुवनेश्वर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संगठनात्मक फेरबदल की संभावना है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले साल चुनाव होने हैं। पार्टी इन दोनों राज्यों को यूपी की तरह तैयार करना चाहती है। यहां पर उसकी सरकारें हैं, लेकिन नेतृत्व का जोर संगठनात्मक मजबूती पर ज्यादा है।

सूत्रों के अनुसार, सांसद प्रहलाद पटेल का नाम मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। उनको केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी संभावना है।

About The Author