शीला दीक्षित के ढर्रे पर चलती रही AAP सरकार- खेलमंत्री गोयल

vijay goyal BJP

नई दिल्ली। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस को लगता है कि पंजाब एवं गोवा में आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्षन करने के कारण दिल्ली की जनता को भी अब वह गुमराह कर सकती है।

गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के भ्रष्टाचार विशेषकर कॉमनवेल्थ गेम, सीएनजी, लो फ्लोर बस और जलबोर्ड टैंकर घोटाले अभी भूली नहीं है वर्तमान अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में कांग्रेस का अनुसरण ही कर रही है। जो कल तक दूसरों के खिलाफ जांच रिपोर्टें लेकर घूमते थे आज खुद जांच रिपोर्टों से बच कर भाग रहे हैं।

गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता की जो आज दुर्दशा है उसके लिये कांग्रेस वर्तमान केजरीवाल सरकार से ज्यादा दोषी है क्योंकि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक अस्तित्व में लाने में २०११-१२ में कांग्रेस ने सहयोग किया और फिर २०१३ में केजरीवाल सरकार बनवाकर दिल्ली में निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और संविधानिक गतिरोध का दौर प्रारम्भ करवाया।

गोयल ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष आज नगर निगमों को सक्षम बनाने के अनेक दावे कर रहे हैं पर जनता को याद है कि २००२ से २००७ के कांग्रेस शासित निगम में दिल्ली में क्या हाल था जिसके फलस्वरूप कांग्रेस बुरी तरह हारी थी जिसके बाद जनता ने १० साल तक भाजपा को चुना और अब पुनः तीनों निगमों में भाजपा को ही सेवा का मौका देगी।

उन्होंने कहा दिल्ली की जनता को याद है कि शीला दीक्षित सरकार ने बिना सोचे समझे २०१२ में नगर निगम का बंटवारा किया और फिर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ तो विशेष धोखा किया और उन्हें सीड मनी के ३०० करोड़ रूपये तक नहीं दिये, वर्तमान केजरीवाल सरकार भी गत दो वर्षों से उसी परिपाटी पर चलकर निगमों को आर्थिक रूप से पंगु करती रही है।

विजय गोयल ने कहा कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है और उसके कारण केजरीवाल दल बौखला गया है पर कांग्रेस जो न केन्द्र और न दिल्ली सरकार में है न जाने किस आधार पर जनता से दिल्ली के विकास की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों सत्ता लोलुप हैं और २०१३ की तरह कभी भी पुनः गठबंधन कर सकते हैं। दिल्ली की जनता इन दोनों दलों की घटिया राजनीति को समझती है और बेहतर दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी।

– गिनाए घोटालों के मामले
१. २०११ पानी मी.घोटाला- शीला दीक्षित के चैयरमेन रहते हुए ४८ करोड़ रू के २.५लाख नॉन एएमआर मीटर की खरीद हुई और टेंडर के नियम बदले गए।
२. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले।
३. शुंगलू कमेटी सीएजी की रिपोर्ट में शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
४. अनधिकृत कालोनियों को नियमित नहीं किया और झूठे प्रोविजन सर्टिफिकेट का लॉलीपोप सोनिया के हाथों से बंटवाया गया।
५. बिजली के तेज भागते हुए मीटरों का घोटाला।
६. राजीव गांधी आवास रत्न योजना में गरीबों से १०० रू के रजिस्टेट्ठन फॉर्म भरवाकर करोड़ों रू इकट्ठे किए, १ को भी मकान नहीं मिला।
७. कनॉट प्लेस के सौन्दर्यीकरण के लिए लाल पत्थर की खरीद में घोटाला।
८. जाली राशन कार्ड बनवाकर मिट्टी के तेल और खाद्यान्न वितरण में घोटाला किया।
९. विदेशी स्ट्रीट लाइटों को सामान्य से बहुत अधिक मूल्यों पर खरीद कर १०,००० करोड़ रू का घोटाला किया।
१०. दिल्ली के स्कूलों में कम्प्यूटर घोटाला।
११. स्मार्ट कार्ड घोटाला।
१२. लो फ्लोर बस घोटाला।

About The Author