थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़प, 32 की मौत UN और ASEAN ने जताई चिंता

Thailand Cambodia Border Conflict

Thailand Cambodia Border Conflict

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं, हजारों विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र और ASEAN दोनों पक्षों से संयम की अपील कर रहे हैं।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष तेज हो गया है, जिससे अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों नागरिकों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। संघर्ष लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर उकसावे और हमले के आरोप लगाए हैं।

बिहार में पत्रकारों की पेंशन ₹15,000 हुई, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में इस मुद्दे पर आपात बैठक की और दोनों पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने का आह्वान किया।

क्या है विवाद की जड़
ता मुएन थोम मंदिर, जो दोनों देशों की सीमा पर स्थित है, विवाद का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

कंबोडिया का दावा है कि थाईलैंड उसकी जमीन पर हमला कर रहा है, जबकि थाईलैंड ने इसे कंबोडिया की उकसावे वाली कार्रवाई बताया है।

अब तक का नुकसान और हालात:
पक्ष मौतें विस्थापित लोग
थाईलैंड 19 58,000+
कंबोडिया 13 23,000+
कुल 32 80,000+

संयुक्त राष्ट्र और ASEAN की प्रतिक्रिया:
UNSC ने बयान जारी न करते हुए भी आसियान (ASEAN) से मध्यस्थता की उम्मीद जताई है।

मलेशिया, जो वर्तमान में ASEAN की अध्यक्षता कर रहा है, ने दोनों देशों से तत्काल संघर्ष विराम और शांति बहाली की अपील की है।

बंगालियों के सम्मान में सड़कों पर ममता, ‘अवैध प्रवासी’ ठहराए जाने का किया विरोध

कंबोडिया का बयान:
कंबोडिया के UN राजदूत छिया केओ ने कहा,

“हमने संघर्ष विराम की बिना शर्त मांग की है। एक छोटा देश बड़ी सैन्य शक्ति वाले देश पर हमला नहीं कर सकता।”

थाईलैंड का आरोप:
थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने कहा:

“हमने अत्यंत संयम दिखाया, लेकिन नागरिकों और अस्पताल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी कंबोडिया पर आती है।”

About The Author