निलंबित DSP दविंदर ने पाक उच्चायोग को दी थी गोपनीय जानकारी

LOC PAK India

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के निलंबित DSP दविंदर सिंह ने पाकिस्तान उच्चायोग को कथित तौर पर कई संवेदनशील जानकारियां मुहैया कराई थी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग दविंदर को गोपनीय जानकारी निकलवाने के लिए तैयार कर रहा था।

दविंदर की भूमिका की जांच के दौरान NIA ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड का पता लगाया। जिसमें हाल ही में जासूसी के मामले में वापस भेजे गए पाकिस्तानी कर्मचारियों से भी उसकी मिलीभगत का खुलासा हुआ है।

NIA ने सिंह और 5 अन्य के खिलाफ कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में 6 जुलाई को एक आरोपपत्र दाखिल किया था। गिरफ्तारी से पहले दविंदर श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान अपहरणरोधी यूनिट में तैनात था। अधिकारियों ने कहा कि सिंह 2019 के अंत से ही संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। उन्होंने इस पर ज्यादा जानकारी देने से मना किया।

सिंह पाकिस्तानी उच्चायोग में सहायक के तौर पर कार्यरत शफकत नामक व्यक्ति से काफी करीबी संपर्क में था। पिछले महीने उच्चायोग के आधे कर्मचारियों को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था, जिनमें शफकत भी शामिल था।

About The Author