उत्तर कोरिया में किम जोंग उन अभी जिंदा हैं!

kim jong un

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक महीने के बाद फिर अचानक दिखाई दिए हैं। किम के गायब होने के बाद उनकी मौत की अटकलें लगाई जा रही थी। दरअसल, उत्तर कोरिया की सत्ता में किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग के बढ़ते कद को लेकर अफवाह की शुरुआत हुई थी।

17 दिसंबर को जब किम जोंग उन अपने पिता की बरसी पर भी नहीं दिखे तो अमेरिकी और पश्चिमी देशों की मीडिया ने उनके बीमार होने का अंदेशा जताया था। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन को लगभग एक महीने बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया है। किम जोंग ने गवर्निंग पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो की पहली बैठक में भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार 2021 में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किम जोंग उन इतने लंबे समय से गायब थे। इससे पहले 2020 में भी वह कई महीनों तक नजर नहीं आए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि किम जोंग उन के लापता होने का संबंध कोरोना वायरस लॉकडाउन से हो सकता है।

उत्तर कोरिया ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई तगड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है। किम ने दावा किया था कि उनके देश में कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसी कारण उत्तर कोरिया ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने से भी इनकार किया हुआ है।

About The Author