अखिलेश ने विधानमंडल सत्र के मुद्दे पर राज्यपाल से की चर्चा

live India Khabar

live India Khabar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिष्टाचारिक भेंट की।

राज्यपाल ने उन्हें आज राजभवन में चाय पर आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने भेंट के दौरान अखिलेश यादव से आगामी 15 मई को आहूत विधान मण्डल के संयुक्त सत्र के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

श्री यादव सपा विधान मण्डल दल के नेता भी हैं।बताते चलें कि 15 मई से विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है। नयी सरकार के गठन के बाद यह पहला विधान मण्डल सत्र है।

संसदीय परम्परा के अनुसार राज्यपाल साल की पहली बैठक में विधान परिषद एवं विधान सभा के एक साथ समवेत संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हैं।

About The Author