गेटवे ऑफ इंडिया से कैसे लहरो ने टकरा कर मचाया हाहाकार

gatway-of-india

नई दिल्ली । गेटवे ऑफ इंडिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि समुद्र से निकला पानी इसकी दीवारों को पार कर रहा है। ताउते चक्रवार ने सोमवार देर रात गुजरात के तटीय क्षेत्रों को पार किया, इससे पहल वह महाराष्ट्र पार करके आगे बढ़ा था। इस दौरान संपत्ति का भारी नुकसान हुआ और कम-से-कम छह लोगों के मरने की बात कही गई है।

ताउते का असर इतना जोरदार था कि समुद्र से निकली लहरे गेटवे ऑफ इंडिया की दीवारों को ऐसे छू रही थी कि लग रहा था कि लहरे उन्हें अपने साथ ही बहा कर ले जाएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि उन्होंने कभी गेटवे ऑफ इंडिया को इस तरह नहीं देखा है। चक्रवात ताउते ने कोंकण तट पर जोरदार प्रहार किया है। कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गई हैं और पेड़ उखड़ गए हैं। कई जगहों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसी तरह मुंबई से 175 किलोमीटर दूर मुंबई हाई फील्ड पर 15 लोग फंसे हुए थे। उन्हें नौसेना के जवानों ने सकुशल बचा लिया।

About The Author