सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Wrestling player Raman Yadav

भोपाल। आगरा में पिछले दिनों आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने वाली मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी रमन यादव ने खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में अर्जित उपलब्धि से अवगत कराया।

खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने रमन यादव को प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने और उनके इंडिया कैम्प में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने रमन यादव को इंडिया कैम्प में कड़ा परिश्रम करने और खेल विधा को निखारकर सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुमित सेहरावत उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी रमन यादव ने 57 किलोग्राम भारवर्ग और पूजा जाट ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी के लिए आयोजित इंडिया कैम्प हेतु चयन हुआ।

About The Author