कोरोना से लड़ने के लिए अब योग का लेना होगा सहारा

yog

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार विभिन्न उपाय अपना रही है। आवासन और शहरी विकास मंत्रालय ने अपने अधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक विशेष योग करने की सलाह भी दी है। यह योग क्रिया सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा बताई है, जिसका वीडियो लिंक शेयर किया है।

आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने एक कार्यालय ज्ञापन के जरिए 15 अप्रैल को अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुझाव दिया है कि वे सद्गुरु जग्गी वासुदेव के सिंह योग क्रिया को अपनाएं और अपनी प्रतिरोधक क्षमता व श्वास प्रणाली को मजबूत करें। इसे एक सकारात्मक उपाय के रूप में लिया जाए।

पत्र में कहा गया कि इसके पहले भी इस वीडियो को मंत्रालय के सचिव ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ साझा किया था। यह योग खाली पेट किया जाता है और इसके जरिए श्वास प्रणाली और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जाता है। इसे करने के लिए अधिकारी कर्मचारी के साथ सभी स्तर के कर्मचारियों यहां तक की मंत्रालय के ड्राइवरों को भी इसे करने की सलाह दी गई है।

About The Author