अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद पर 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।

Indian firms banned by US

Indian firms banned by US

अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने के कारण 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था।

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत से आयातित उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया और अब ईरान से तेल खरीदने के मामले में 6 भारतीय कंपनियों सहित 20 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

ईरान से तेल खरीदना बना विवाद की जड़
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, वे ईरानी पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़े लेनदेन में शामिल थीं। अमेरिका का आरोप है कि इन लेनदेन से ईरान को अवैध फंड मिलता है, जिसका इस्तेमाल वह मिडिल ईस्ट में युद्ध को बढ़ावा देने के लिए करता है।

गाजा हिंसा पर सोनिया गांधी का हमला बोलीं- PM मोदी की चुप्पी राष्ट्रीय शर्म

प्रतिबंधित 6 भारतीय कंपनियों की लिस्ट

  1. अलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  2. ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड
  3. जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड
  4. रमणिकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी
  5. परसिस्टेंट पेट्रोकेम प्रा. लिमिटेड
  6. कंचन पॉलिमर्स

इनमें से अलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पर सबसे गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी सरकार के अनुसार इस कंपनी ने सिर्फ 2024 में ही 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का तेल आयात किया।

भारत पर पड़ सकता है बड़ा असर
इन कंपनियों का अमेरिकी संपत्तियों तक पहुंच और अमेरिकी कंपनियों से लेनदेन पूरी तरह बंद हो जाएगा।

वित्तीय नुकसान के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ने की संभावना है।

जिन संस्थाओं में इन कंपनियों की 50% से ज्यादा हिस्सेदारी है, उन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साजिश नाकाम: ऑपरेशन महादेव में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर

अमेरिका ने पहले भी दी थी चेतावनी
अमेरिका लंबे समय से भारत को ईरान से तेल खरीदने से रोकने की कोशिश करता रहा है। हालांकि भारत और ईरान के बीच पुराने व्यापारिक रिश्ते हैं। 2019 के बाद आयात में कमी आई, लेकिन संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए।

ट्रंप का पाकिस्तान को लेकर बयान
ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के साथ एक ट्रेड डील भी साइन की है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान में नए तेल भंडार खोजने के बाद ऐसा समय भी आ सकता है जब पाकिस्तान भारत को तेल बेचे। उनके इस बयान और अब भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद दोनों देशों के रिश्ते और अधिक बिगड़ सकते हैं।

About The Author