इंडिगो की दिल्ली-इंफाल फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे हवा में रहने के बाद वापस लौटी दिल्ली

IndiGo Flight Emergency Landing

IndiGo Flight Emergency Landing

17 जुलाई 2025 को उड़ान 6E 5118 को रवाना होने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ।

इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की फ्लाइट 6E 5118, जो गुरुवार सुबह दिल्ली से इंफाल जा रही थी, तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौट आई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलटों ने तुरंत कार्रवाई की और विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर सुरक्षित उतार लिया।

क्या हुआ विमान में? – Indigo Airlines Official Statement
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया:

17 जुलाई 2025 को उड़ान 6E 5118 को रवाना होने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। एहतियातन पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली लौटाने का फैसला लिया। विमान को सुरक्षित तरीके से IGI एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया।

अब संसद में सांसदों को मिलेगा हेल्दी फूड: रागी इडली से ग्रिल्ड फिश तक, देखें न्यूट्रीशन से भरपूर नई मेन्यू लिस्ट

जांच के बाद फिर भरी उड़ान
विमान की अनिवार्य तकनीकी जांच की गई।

कुछ समय के भीतर विमान को फिर से उड़ान के लिए तैयार किया गया।

कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

Flightradar24.com के अनुसार, एयरक्राफ्ट करीब एक घंटे तक हवा में मंडराता रहा।

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार में 2025 से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

विमान की जानकारी:
एयरलाइन: IndiGo (इंडिगो)

फ्लाइट नंबर: 6E 5118

रूट: दिल्ली से इंफाल

विमान मॉडल: Airbus A321

स्थिति: सुरक्षित लैंडिंग, दोबारा रवाना

यात्रियों के लिए सुझाव
उड़ान से पहले एयरलाइन से अपडेट लेते रहें

यदि फ्लाइट में देरी या तकनीकी कारण हो तो IRCTC Air, MakeMyTrip, या ClearTrip पर रियल टाइम स्टेटस चेक करें

About The Author