अब अहमदाबाद के पार्क में दिखा रहस्यमयी मोनोलिथ !

monolith in india

अहमदाबाद/नई दिल्ली। दुनिया के 30 अलग-अलग शहरों में दिखाई देने के बाद अब मोनोलिथ भारत आ चुका है। अहमदाबाद राज्य के थलतेज इलाके में स्थित सिम्फनी पार्क में यह स्ट्रक्चर लगा है। इसे मिस्ट्री मोनोलिथ भी कहा जाता है। मोनोलिथ एक स्टील का स्ट्रक्चर है। इसकी ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है। हालांकि, इसे जमीन में गाड़ने के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं। यहां काम करने वाले माली को इसके बारे में कुछ नहीं पता। अहमदाबाद के माली आसाराम का कहना हैं कि वो एक साल से यहां काम कर रहे हैं।

आसाराम का कहना है कि जब वो यहां से शाम को अपने घर गए तब पार्क में यह स्ट्रक्चर नहीं था। सुबह वापस ड्यूटी पर आए तो ये स्टील का स्ट्रचर यहां पर दिखा। फिर उन्होंने गार्डन मैनेजर को इसकी जानकारी दी।

अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह मोनोलिथ कहां से आया। त्रिकोण स्टील के स्ट्रक्चर के ऊपर कुछ नंबर भी लिखे गए हैं। पार्क में आने वाले लोग इसे काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। इस स्टील के मोनोलिथ के एकदम ऊपर एक सिम्बल भी बना हुआ है।

मोनोलिथ को लेकर कई लोग इसे मिस्ट्री स्टोन के नाम से भी जानते हैं। अब तक ये विश्व के करीब 30 देशों में दिख चुका है। सबसे पहले ये अमेरिका के उटाह में दिखाई दिया था। इसके बाद रोमानिया, फ्रांस, पोलैंड, यूके और कोलंबिया में दिखाई दिया था। भारत में ये पहली बार दिखा है। इसे लेकर दुनिया भर में अलग-अलग थ्योरीज हैं। कुछ लोग इसे एलियन का काम भी बताते हैं।

About The Author