दुनिया से जाने के बाद 4 युवाओं की जिंदगी बेहतर बन गए अभिनेता पुनीत

puneeth rajkumar

चेन्नई। कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता पुनीत राजकुमार अभिनेता होने के साथ-साथ समाज सेवक भी थे।29 अक्टूबर को 46 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता पुनित ने निधन के बाद अपनी आंखें दान कर दी थी,इसके बाद खबर आ रही है, कि चार युवाओं को जिंदगी मिल गई है। वहां चारों युवा अपनी जिंदगी को बेहतर उनकी वजह से बना सकते हैं। इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं।

पुनीत राजकुमार के द्वारा दान की गई आंखें चार युवाओं को दी गई हैं। इसमें 4 पुरुष और एक महिला शामिल है।इसके साथ ही पुनीत राजकुमार परिवार के तीसरे सदस्य हैं, जिन्होंने मौत के बाद नेत्रदान किया है। 2006 में उनके पिता डॉ. राजकुमार और 2017 में मां ने नेत्रदान किया था। पुनीत साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे थे।

उनका निधन 46 साल की उम्र में हो गया था। जब वहां पुनीत राजकुमार को मृत घोषित किया गया था,तब इसके बाद भाई राघवेंद्र ने डॉ राजकुमार आई बैंक को बुलाया था। सूत्रों की मानें अभिनेता की एक आंख दो मरीजों को दी गई।कॉर्निया की ऊपरी और गहरी परतों को अलग कर दिया गया।

ऊपरी परत को दो मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट किया गया, जो कि ऊपरी सतही कॉर्नियल बीमारी से जूझ रहे थे और अंदरूनी परत को दो मरीजों की आंखों में ट्रांसप्लांट किया गया।ये दो पेशेंट डीप कॉर्नियल बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं, डॉक्टर्स की ओर से कहा जा रहा है कि इन सभी मरीजों की 20-30 साल थी।इस ट्रांसप्लांट को डॉक्टर्स की पांच सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।

About The Author