पत्थरबाजों को नहीं अरुंधती राय को जीप से बांधो

paresh rawal MP

नई दिल्ली। भाजपा सांसद परेश रावल ने यह टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया कि किसी पत्थरबाज की बजाय जानीमानी लेखिका अरुंधती रॉय को भारतीय थलसेना की जीप से बांधना चाहिए।

रावल ने कश्मीर की एक घटना के संदर्भ में यह विवादित टिप्पणी की जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने एक भीड़ के खिलाफ मानव कवच के तौर पर एक प्रदर्शनकारी का इस्तेमाल किया था।

बॉलीवुड अभिनेता रावल ने भाजपा और कश्मीर घाटी में थलसेना की कार्रवाइयों की आलोचक रहीं अरूंधति पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, थलसेना की जीप पर पत्थरबाज को बांधने की बजाय अरुंधती रॉय को बांधें।

सोशल मीडिया पर सक्रिय कई लोगों ने रावल के इस ट्वीट की निंदा की। कुछ लोगों ने उन पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

जब एक समर्थक ने सुझाव दिया कि बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधती की बजाय एक महिला पत्रकार से ऐसा ही सलूक किया जाना चाहिए, तो रावल ने जवाब दिया, हमारे पास काफी विकल्प हैं।

About The Author