उपचुनाव- दिल्ली सहित 5 राज्यों में BJP को जीत

Voteing

नई दिल्ली। देश के 8 राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव 8 सीटों पर नतीजों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है।

वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक की दोनों सीटें फिर से जीत ली है। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में दोबारा से जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को उप-चुनाव कराए थे।

दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीती जबकि आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। यहां वह तीसरे स्थान पर रही और उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई।

भाजपा-शिअद के संयुक्त उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल मतों के लगभग 50 फीसदी 40,602 मत मिले। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 24,950 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि आप के हरजीत सिंह को केवल 10,243 मत मिले।

About The Author