हैंस जिमर बोले: रामायण को समझने नहीं, महसूस करने की जरूरत है, दिवाली 2026 में रिलीज़

Hans Zimmer Ramayan

Hans Zimmer Ramayan

हैंस जिमर ने कहा कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि आत्मा से जुड़ी विरासत है। नितेश तिवारी की फिल्म दिवाली 2026 और 2027 में दो भागों में IMAX में रिलीज़ होगी।

5000 साल पुरानी विरासत को IMAX में उतारने की तैयारी
रामायण एक ऐसी दिव्य कथा जिसे आज भी दुनियाभर में 2.5 अरब से अधिक लोग श्रद्धा से मानते हैं। यह सिर्फ एक ऐतिहासिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक और शक्तिशाली है। अब इस अद्वितीय महाकाव्य को आधुनिक सिनेमा के ज़रिए दुनियाभर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी उठाई है प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, और 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG ने।

इंडिगो की दिल्ली-इंफाल फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे हवा में रहने के बाद वापस लौटी दिल्ली

Hans Zimmer: “Ramayan को समझाने की ज़रूरत नहीं, ये हमसे ऊपर की चीज़ है
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने साझा किया कि जब उन्होंने हॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर हैंस जिमर (Hans Zimmer) को रामायण की कहानी समझानी शुरू की, तो जिमर ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

तुम्हें मुझे रामायण समझाने की जरूरत नहीं है। जो कहानी हजारों सालों से ज़िंदा है और आज भी लोगों के दिलों में है, उसमें कुछ तो खास है। हमें बस इसे महसूस करना है, सम्मान देना है, और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ देना है।

हैंस जिमर का यह जवाब स्पष्ट करता है कि रामायण की आध्यात्मिक गहराई और संवेदनात्मक ऊर्जा केवल किसी देश या धर्म की नहीं, बल्कि मानवता की साझी विरासत है।

सोलह सोमवार व्रत 2025 – सावन में शिवभक्ति, पूजा विधि और व्रत का महत्व

Ramayan Movie 2026–2027: अब तक की सबसे बड़ी भारतीय पौराणिक फिल्म
निर्देशक: नितेश तिवारी

प्रोडक्शन: प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स (Yash)

फॉर्मेट: IMAX इंटरनेशनल रिलीज़

रिलीज़ डेट:

भाग 1 – दिवाली 2026

भाग 2 – दिवाली 2027

About The Author