सर्वसम्मित से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बने रामनिवास

vidhansabha

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ विधायक राम निवास गोयल को सर्वसम्मित से दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम निवास गोयल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन विधायक कुलदीप कुमार ने किया। इसके बाद मंत्री गोपाल राय और विधायक विशेष रवि ने भी राम निवास गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मित से स्पीकर चुन लिया गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष राम वीर सिंह बिधूड़ी राम निवास गोयल को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए। इससे पहले पिछली विधानसभा में राम निवास गोयल सर्वसम्मित से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे।

पिछले 5 साल में उन्होंने विधानसभा में बहुत से कार्य करवाए हैं। उनके कार्यकाल में क्रांतिकारियों की गैलरी बनवाई और शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को लगवाने का काम किया गया। दिल्ली विधानसभा में रिसर्च सेंटर बनाया गया।

About The Author