5 साल में केजरीवाल की अचल संपत्ति दोगुनी

arvind kejriwal wife

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अचल सपंत्ति 5 साल में लगभग दोगुनी हो गई है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दाखिल हलफनामे में बताया कि उनके पास फिलहाल कुल 1.77 करोड़ की अचल संपत्ति है।

वहीं, वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की तरफ से दाखिल हलफनामे के अनुसार, उस दौरान उनके पास 92 लाख की अचल संपत्ति थी। इस तरह उनकी अचल संपत्ति इन पांच सालों में तकरीबन दो गुना हो गई है।

मुख्यमंत्री ने हलफनामे में इसका कारण अचल सपंत्ति में दामों में हुई बढ़ोतरी को बताया है। मुख्यमंत्री की चल संपत्ति भी पांच साल में चार गुना से अधिक बढ़ी है। फिलहाल उनके पास 9,65,000 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 2015 में उनके पास 2,26,005 रुपये की चल सपंत्ति थी। मुख्यमंत्री के पास कार और हथियार नहीं हैं।

About The Author