Exit Poll के नतीजे गलत साबित हुए- कांग्रेस

Congress

नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के नतीजे लगभग आ गए हैं। भाजपा सभी निगमों में बढ़त बनाकर चल रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। भाजपा के बाद आप का स्थान है और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा १७९ पर कांग्रेस ३३ पर और आप ४३ पर बनी हुई है।

कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो रहे हैं। उन्होंने पहले कहा था, हमारा वोट शेयर बढ़ा है और आगे भी बढ़ेगा। साल २०१५ में हम पूरी तरह से नकार दिए गए थे, हमने जीरो से शुरू किया है और जीत जरूर हमारी होगी। उन्होंने कहा कि हमनें २ साल में बढ़त हासिल की है।

कांग्रेस का वोट बैंक आम आदमी पार्टी के पास चला गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एमसीडी चुनावों में भी मोदी के नाम का इस्तेमाल किया है।

About The Author