दिल्ली में LNJP-जीबी पंत में 2000 बेड तैयार

sanitizer

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार के लोकनायक और जीबी पंत अस्पताल में कुल 2000 बेड की व्यवस्था की गई है। फिलहाल यहां 290 मरीज भर्ती हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ने की आशंका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अस्पताल की सेवाओं की समीक्षा की और कहा कि लोकनायक अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए लगभग 2 हजार बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें 1500 बेड लोकनायक अस्पताल में और 500 बेड जीबी पंत अस्पताल में तैयार किए गए हैं। फिलहाल यहां पर कोरोना वायरस के करीब 290 मरीज भर्ती हैं।

इनमें पॉजिटिव या संदिग्ध दोनों मरीज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां भर्ती मरीजों में से पांच मरीज आईसीयू में हैं, जो ऑक्सीजन पर हैं। वहीं, लोकनायक के चिकित्सा निदेशक डॉ. जे.सी पासी का कहना है कि लोकनायक और जीबी पंत अस्पतालों को कोरोना वायरस प्रबंधन सेंटर में बदला जाएगा। साथ ही इसमें 2000 मरीजों के लिए सुविधा भी होगी।

About The Author