गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली आए 150 जवान कोरोना पॉजिटिव

Republic Day parade

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए सेना के 150 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को क्वारेंटाइन में रखा गया है। परेड में शामिल होने देशभर से लगभग 2000 जवान दिल्ली पहुंचे हैं। निगेटिव रिपोर्ट वाले जवानों को सेफ बबल में रखा गया है। सेना के जवान 15 जनवरी की आर्मी डे परेड और गणतंत्र दिवस की परेड के लिए नवंबर के अंत में दिल्ली पहुंचे थे।

इन सभी जवानों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इनमें से 150 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित जवान डॉक्टर्स की देख-रेख में क्वारेंटाइन हैं। रिकवर होने के बाद वे फिर से रिहर्सल कैंप में शामिल होंगे।

बाकी के जवानों को सुरक्षित माहौल में रखा गया है। परेड में शामिल होने वाले जवानों के लिए सेफ बबल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में होने वाली 26 जनवरी की परेड में इस बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परेड के लिए विशेष रूप से तैयारियां की जा रही है।

About The Author