भारत में NPDRR की भूमिका’ पर स्लोगन प्रतियोगिता शुरू

नई दिल्ली। भारत में आपदा प्रबंधन में एनपीडीआरआर की भूमिका’ पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है। स्लोगन प्रतियोगिता में सबसे अच्छी प्रविष्टि को २५,००० रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस स्लोगन प्रतियोगिता में केवल भारत के नागरिक ही हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए १७ अप्रैल, २०१७ शाम ५ बजे तक ईमेल के जरिए प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं।

१७ अप्रैल, २०१७ शाम ५ बजे के बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। अपनी प्रविष्टियां पर ईमेल करें और साथ ही कॉन्टेक्ट नंबर भी लिखें। स्लोगन हिंदी या अंग्रेजी, १० शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।

About The Author