CSIR UGC NET 2025 आंसर-की जारी, 3 अगस्त तक उठाएं आपत्ति

CSIR UGC NET 2025 Answer Key
NTA ने CSIR UGC NET 2025 जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 3 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 अगस्त को CSIR UGC NET 2025 जून एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं (Response Sheet) भी अपलोड कर दी गई हैं।
3 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
NTA ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार 3 अगस्त 2025 तक प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। ध्यान रखें कि आपत्ति की अंतिम तिथि के बाद किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद पर 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।
कैसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET Answer Key 2025
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर “CSIR UGC NET Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
सबमिट करने पर स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
प्रति प्रश्न 200 रुपए लगेगी फीस
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹200 प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।
एयर इंडिया लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी,यात्रियों को वैकल्पिक विमान मिला।
सही पाए जाने पर होगा संशोधन
NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों की आपत्तियों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा और यह सभी परीक्षार्थियों पर लागू होगा।
रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर
ध्यान देने योग्य है कि किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञों की जांच के बाद जारी की गई फाइनल आंसर-की को ही मान्य माना जाएगा और इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाएगा।